NarayaniKavyAalay
Monday, October 26, 2026
यहाँ से कलमवार के साथ नया सफर।
यह सफर अब एक नए और अधिक व्यापक रूप में 'नेहा नारायण सिंह (कलमवार)' के नाम से आगे बढ़ रहा है।🙏
Saturday, April 4, 2020
कविता "हे पुत्री !"
हे पुत्री, पाकर तुमको.....,
ईश्वर का है धन्यवाद किया |
हे प्रभु...,
लक्ष्मी का मेरे घर है जन्म हुआ |
जब तुम ठुमक-ठुमक चलती थी,
देख हर्षित हो उठता... मन मेरा |
चंचल चुलबुल, मेरी बुलबुल,
इस आँगन में... चहकती थी |
समय - चक्र ने... धीरे से आकर,
दोनों के बीच... एक लकीर खिंची,
मैंने तुमको थोड़ा.. खुद से दूर किया |
मन में द्वेष लिए तुम इतनी दूर गयी,
कि, कुल का न तुमको..., ध्यान रहा,
ना मर्यादायेें..., तुम पहचान सकी |
बालिग़ हो, स्वतंत्रता की अधिकारिणी हो,
अपने साये में... रख कर पाला तुमको,
क्या मेरा... कोई तुम पर अधिकार नहीं?
मेरी सहमति से... प्रेम पाने का प्रयास करती,
यूँ पीठ पर.. खंजर से क्यों वार किया बेटी?
मेरी पगड़ी दर-दर जा... पैरों से क्यो रौंद रही,
क्या अपराध किया मैंने, कैसी बिदाई ली है तुमने?
मेरे कुटुम्ब में तुम... कलेश का परिवेश छोड़ गई
मेरी अंजुरी में तुम देखों... दर्द सैलाब का छोड़ गई|
चिंतित हूँ... विचलित और परेशान भी,
बदलते इस.., नवीन परिवेश में तुमने,
समक्ष समाज के... उदाहरण है रखा कैसा |
अब... किस मुँह से... अपने क्षेत्र मैं जाऊँ,
बेटी बचाओ.. बेटी पढ़ाओं.. का नारा लगाऊ |
हे प्रभु...,
मुझ अभागे पिता के ही घर क्यू,
इस बेटी का है जन्म हुआ,
इस बेटी का है जन्म हुआ?
सादर
नेहा नारायण सिंह
Tuesday, March 24, 2020
कविता "कोरोना क़हर"
क़हर बन कर वो आया है,
वुहानचीन से चल कर आया है।
ना करम, ना रहम जाने है,
त्रासदी पूरी धरती पर लाया है।
जोड़ो हाथ, दर पर सर झुकाओ,
ना जात, ना धर्म, ना रंग देखे है।
ना धनवान, ना दरिद्र समझें है,
बड़ा बेरहम है, कोहराम मचाता है।

कैद करों खुद को, कोठरी में तुम,
ये बंदिशे इस बार, जानें बचाएँगी।
कुछ अपाहिज हो गए, देखो उन्हें,
कितने घर उजड़ गए, समझो इसे।
कहर के लिबास में कोरोना आया है,
भवरजाल बुन, निगल जाने को सब।
ना मिले, ना जुले, दूर रहे हम सब,
धैर्य का दामन थाम, घर में रहे सब।
जो लड़ रहे है हमें बचाने की ख़ातिर,
उन्हें दुआ दे, नमन और सलाम करे।
गुलजार रहे अपना प्यारा वतन सदा,
कामना कर, उनका काम आसां करे।
पावन पाख की पुरवईया फ़िर चलेंगी,
दमकती शाम की अंगड़ाइयाँ दौड़ेंगी।
इस काल चक्र के गर्भ से बच जाए बस,
फ़िर दिन की थकान रात में घर लौटेगी।
वुहानचीन से चल कर आया है।
ना करम, ना रहम जाने है,
त्रासदी पूरी धरती पर लाया है।
जोड़ो हाथ, दर पर सर झुकाओ,
ना जात, ना धर्म, ना रंग देखे है।
ना धनवान, ना दरिद्र समझें है,
बड़ा बेरहम है, कोहराम मचाता है।

कैद करों खुद को, कोठरी में तुम,
ये बंदिशे इस बार, जानें बचाएँगी।
कुछ अपाहिज हो गए, देखो उन्हें,
कितने घर उजड़ गए, समझो इसे।
कहर के लिबास में कोरोना आया है,
भवरजाल बुन, निगल जाने को सब।
ना मिले, ना जुले, दूर रहे हम सब,
धैर्य का दामन थाम, घर में रहे सब।
जो लड़ रहे है हमें बचाने की ख़ातिर,
उन्हें दुआ दे, नमन और सलाम करे।
गुलजार रहे अपना प्यारा वतन सदा,
कामना कर, उनका काम आसां करे।
पावन पाख की पुरवईया फ़िर चलेंगी,
दमकती शाम की अंगड़ाइयाँ दौड़ेंगी।
इस काल चक्र के गर्भ से बच जाए बस,
फ़िर दिन की थकान रात में घर लौटेगी।
सादर
नेहा नारायण सिंह
Sunday, February 2, 2020
कविता " निर्भया - वो रात कैसी थी !?"
वो रात कैसी थी !? वो रात कैसी थी !?
जब रात के 9 बजे थे ! सड़क सूनी पड़ी थी।
कही दूर से - अनजाने शोर की खामोशी,
बड़ी तेजी से - उसकी तरफ़ बढ़ी आ रही थी,
जब रात के 9 बजे थे! सड़क सूनी पड़ी थी।
उसकी कहानी ने इंसानियत को शर्मिंदा किया,
हर दिल को रुला दिया, बेतहाशा इस सर्दी में,
सड़क पर जाने को, हमे मजबूर कर दिया।
कहा - अब और नहीं,
आँखो पर पड़ी पट्टी को हटाओ!
कानो के पर्दे तुम खोल जाओ!।
जाओ मेरी चीखें तुम्हें सोने नहीं देंगी!
मेरी कहानी तुम्हें चुप होने नहीं देंगी!।
मेरी मैयत पर अब दीये मत जलाओ,
जाओ - जाओ मुझे इन्साफ़ दिलाओ।
वो रात जैसी भी थी!! वो रात फिर ना आए!!
फिर कोइ निर्भया- भय की कहानी न लिख जाए!!
वो रात कैसी थी !? वो रात कैसी थी !?
मेरे दर्द पर आसमा रो गया!
मेरी आह से धरती फट गई।
हिन्द पर लगी कालिख की रात थी वो!
क़यामत की रात थी वो!
मेरे दर्द की रात थी वो!
तेरे शर्म की रात थी वो!!
वो रात ऐसी थी!!!! वो रात ऐसी थी!!!!
सादर
नेहा नारायण सिंह
जब रात के 9 बजे थे ! सड़क सूनी पड़ी थी।
कही दूर से - अनजाने शोर की खामोशी,
बड़ी तेजी से - उसकी तरफ़ बढ़ी आ रही थी,
जब रात के 9 बजे थे! सड़क सूनी पड़ी थी।
उसकी कहानी ने इंसानियत को शर्मिंदा किया, हर दिल को रुला दिया, बेतहाशा इस सर्दी में,
सड़क पर जाने को, हमे मजबूर कर दिया।
कहा - अब और नहीं,
आँखो पर पड़ी पट्टी को हटाओ!
कानो के पर्दे तुम खोल जाओ!।
जाओ मेरी चीखें तुम्हें सोने नहीं देंगी!
मेरी कहानी तुम्हें चुप होने नहीं देंगी!।
मेरी मैयत पर अब दीये मत जलाओ,
जाओ - जाओ मुझे इन्साफ़ दिलाओ।
वो रात जैसी भी थी!! वो रात फिर ना आए!!
फिर कोइ निर्भया- भय की कहानी न लिख जाए!!
वो रात कैसी थी !? वो रात कैसी थी !?
मेरे दर्द पर आसमा रो गया!
मेरी आह से धरती फट गई।
हिन्द पर लगी कालिख की रात थी वो!
क़यामत की रात थी वो!
मेरे दर्द की रात थी वो!
तेरे शर्म की रात थी वो!!
वो रात ऐसी थी!!!! वो रात ऐसी थी!!!!
सादर
नेहा नारायण सिंह
Thursday, December 12, 2019
कविता "सत्ता"
सत्ता तोड़ कर..., सत्ता बनाएंगे,
रियासतें जोड़ कर मुल्क बनायेंगे।
नीति है..., या है..., यह कूटनीति,
जो कह लो..., ये तो है राजनीति।
राजा हो या हो.., आज के नेता,
तबकी प्रजा, या हो आजकी जनता।
सबका यहाँ अपना ताना-बाना है,
शह - मात का खेल बड़ा पुराना है।
शतरंज की..., विषाद पर बिखरा,
हर मोहरा..., काम कर जाता है।
ना जाने कब, कहाँ और कैसे...,
सत्ता पर..., पलटवार कर जाता है।
मुल्क बने..., और सरहदें बनी...,
बँटा तो हम..., जैसों का परिवार।
भाई - भाई है यहाँ..., दुश्मन बनें,
और हुए..., माँओं के आँचल लाल।
मुंबई, कलकत्ता और झारखण्ड दो हमें,
अब कितना..., करोगे खण्ड - खण्ड।
धर्म पर बँटवारा, भाषा पर बँटवारा,
सत्ता है क्या तुमको भारत माँ से प्यारा?
हिन्द - हिन्द हम सब हैं हिन्द की सेना,
कहता.., हर एक दिल हिन्दुस्तानी है।
फिर सत्ता पाने की खातिर क्यों...?
बना बाग़ी..., ये दिल हिन्दुस्तानी है।
शिथिल पड़े..., लहू को तुम्हारे,
हम धूप की ताप देने आये है।
सूर्य का तेज लिए मस्तक पर,
शिव तांडव..., नृत्य करने आए है।
अटल प्रतिज्ञा है..., अब अपनी,
सुरक्षित हर गर्भ कर जायेंगे।
मातृभूमि की खातिर..., सुनो तुम,
जान देंगे..., और जान ले जाएंगे।
सत्ता का यह खेल ना खेलो,
ओ..., सत्ता के सौदागरों.......,
सोच - समझ कर बात करो तुम,
संसद हो, या हो लोक - सदन।✍️
सादर
नेहा नारायण सिंह
Sunday, September 29, 2019
कविता - "हठ त्याग दो देव"
अब त्याग दो..., हठ को देव,
फँस गए है नगर के वासी,
उठती लहरें मचाती है शोर,
हाथ जोड़े..., सब खड़े है देव।
शोर मचा कर हमें डरा रही,
गंडक..गंगा..कोसी.., तीनों,
मस्त हो..., आज लहरा रही।
फुहारे सर्द हवा के भी हमें,
रह-रह कर देंखो..., डरा रहे,
जलमग्न हुए गाँव, नगर में,
मात्र एक यान.. नौका हमारी।
नीलगगन का क्रोध देख,
किले वाले..., भी अब रो रहे,
हम दीन की तुम सुनलो देव,
हठ त्याग...अब कर दो सवेर।✍️
सादर
नेहा नारायण सिंह
Sunday, September 22, 2019
कविता -"खत माँ का "
मेरी आत्मा हो..., तुम आत्मजा,
किरण की कामना..., आशा हो,
जितने ख्वाब मैंने..., संजोये है,
उन सपनों की..., अभिलाषा हो|
सुनी आँखों से जो देखा मैंने...,
बेड़ियों ने रुदन को..., सुना है मेरे,
उसको तोड़..., उड़ान भरना है,
सपनों को मेरे..., साकार करना है|
शौक तक ना मुझे..., मनाने दिया,
लड़ना है तुमको ..., छूना है शीर्ष,
हर उत्सव..., हर गम में रहना है|
मेरा हक़ तो प्रेम परिणय रहा...,
पहचानी किसी के नाम से जाती,
तुम अपना परिचय..., खुद रखना,
हँसना भी..., तुमको ना कहना भी|
खत माँ का..., आज नाम तुम्हारे,
कुछ दबे एहसास..., मैं खोल रही,
चुप्पी को आज..., मैं तोड़ रही,
मुस्कुराना छोड़.. हँसना सीख रही|✍🏻
सादर
नेहा नारायण सिंह
Subscribe to:
Posts (Atom)



